हनवारा पुलिस ने साइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, भेजा गया जेल

हनवारा: हनवारा पुलिस ने शनिवार को साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में कामयाबी हासिल कर ली है। साइकिल चोरी के आरोप में भागलपुर जिले के सनोखर थाना क्षेत्र के गुलियाचक निवासी बंटी मंडल को गिरफ्तार कर गोड्डा जेल भेज दिया है

 मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को हनवारा थाना क्षेत्र के नरैनी गांव निवासी मु० आसिफ हनवारा हाट सब्जी खरीदने आए हुए थे। उन्होंने अपने साइकिल को हाट के बगल में लॉक लगाकर रखने के बाद हाट में सब्जी खरीदने चले गए। 

जबतक  वह सब्जी खरीद रहे थे इसी बीच में चोरों ने साइकिल चोरी कर हनवारा नरैनी मुख्य सड़क रास्ते से जा रहे थे। इसी बीच जैसे ही नरैनी गांव के पास पहुंचे तो इस क्रम में मु० आसिफ के भाई ने साइकिल को पहचान ली और स्थानीय लोगों की मदद से साइकिल चोर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया जा रहा है कि उक्त साइकिल चोरी के आरोप में पकड़े गए चोर ने पहले भी हनवारा हाट से कई साइकिल चोरी किया गया था।

हनवारा थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा ने बताया है कि बिहार के एक युवक को ग्रामीणों द्वारा साइकिल चोरी के आरोप में पुलिस के हवाले किया गया था।जिसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ऐसे चोरों के खिलाफ पुलिस की पैनी नजर हैं,किसी भी सूरत चोरी करते पकड़े जाने पर बख्शा नहीं जाएगा।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें