हनवारा में दो दिवसीय नाईट बैडमिंटन टूर्नामेंट का किया गया उद्घाटन

हनवारा:हनवारा में आदर्श युवा क्लब हनवारा द्वारा आयोजित दो दिवसीय नाईट बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन विधिवत फीता काटकर हनवारा थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा,प्रबोध सोरेन और केशरी यादव के द्वारा सामुहिक रूप से किया गया। 

टूर्नामेंट में टॉस कर एवं खेलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल को प्रारंभ कराया गया। 

जिस बैडमिंटन टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। जिसमें भाग लेने वालों में से खिलाड़ी राज्य एवं अंतरराज्य के थे जो संहौला,गोड्डा,पाकुड़ ,भागलपुर, से आए थे। 

उदघाटन मैच हनवारा और सनहौला के बीच खेला जा रहा था। मैच का समापन सोमवार को किया जाएगा। जिस टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 2000 रुपया और ट्रॉफी एवं द्वितीय पुरुस्कार 1000 रुपया दिया जाएगा।नाईट बैडमिंटन टूर्नामेंट आदर्श क्लब द्वारा हर साल के भांति इस साल भी बड़े धूमधाम से कराया जा रहा था।

 इस बैटमिंटन टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद प्रतिनिधि अब्दुल मन्नान,अनिल मंडल, ए के अकादमी डाइरेक्टर आकर्ष कुमार, जिओ अकादमी डायरेक्टर इंजीनियर जावेद अख्तर, अरुण कुमार सिंह,नजाम,बिष्णु राम,दिनकर तिवारी, वहीं आदर्श क्लब के हर्ष, मंटू,नवरत्न शर्मा,अजय भगत,आर्यन, किशन कुमार भगत,आदि मौजूद थे।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें