हनवारा: स्थानीय थाना क्षेत्र के इमली बांध हनवारा पेट्रोल पंप के समीप हाइवा के चपेट में आने से बैरिया गांव निवासी मु इकराम (55 वर्ष) बुरी तरह से घायल हो गया। घायल मु इकराम को इलाज के महागामा अस्पताल ले जाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के इमली बांध हनवारा पेट्रोल पंप के समीप हनवारा की ओर से पैदल जा रहे बैरिया गांव निवासी मु इकराम महागामा की ओर से तेज गति से आ रहे हाइवा (बीआर 10 जीबी 2817) की चपेट में आ गए और बुरी तरह जख्मी हो गए।
घायल के चिल्लाने से आसपास के लोग जमा हुए और स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। स्थानीय पुलिस पहुँची और निजी वाहन से अस्पताल भेजा। हाइवा चालक घटनास्थल से फरार हो गया था। तब जा कर हनवारा चेकपोस्ट पर हाइवा को रोका गया। बताया जाता है कि घायल मु इकराम दिहाड़ी मजदूरी करता है।
दिहाड़ी मजदूरी कर के ही मु इकराम वापस अपने घर बैरियाचक गांव पैदल जा रहा था। लेकिन रास्ते मे ही उनकी दुर्घटना हो गई और बुरी तरह से घायल हो गया।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें