हनवारा के मजदूर की गोवा के रेलवे स्टेशन पर मौत, परिजनों को शव का इन्तेजार, श्रम मंत्री ने लिया है सुध




हनवारा : गोड्डा जिले के हनवारा थाना क्षेत्र के नरैनी गांव निवासी 53 वर्षीय इस्लाम अंसारी की मौत अचानक गोवा के बास्को रेलवे स्टेशन पर हो गयी। इस्लाम अंसारी पेशे से मजदूर है। दिहाड़ी मजदूरी कर गोवा से अपने घर गोड्डा आ रहे थे इसी क्रम में उनकी मौत अचानक बास्को रेलवे स्टेशन पर ही हो गयी। 


इधर मौत की खबर सुनकर नरैनी का माहौल काफी गमगीन है। इस्लाम आंसारी परिवार के मुखिया थे। उन्ही के सहारे परिवार का भरण-पोषण होता था। दुखद खबर सुनकर परिवार वालों का रो - रो कर बुरा हाल है। परिवार वालों का आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। अब शव को अपने पैतृक गांव नारायणी लाने के लिए बस जनप्रतिनिधियों पर आस टिकी हुई हैं। साथ ही परिजनों का जनप्रतिनिधियों से मांग है कि शव को गांव लाया जाय। 


इसके साथ ही सोशल मिडिया के ट्विटर के जरिये राज्य के मुखिया सहित श्रम मंत्री को टैग कर के शव को गोड्डा लाने एवं परिजनों को मुआवजे की मांग काफी ट्रेंड हुई। मिली जानकारी के अनुसार गोड्डा जिले के महागामा विधानसभा क्षेत्र के हनवारा थाना के नरैनी गांव निवासी इस्लाम अंसारी बीते सात माह पूर्व दिहाड़ी मजदूरी की तलाश में गोवा चले गए थे। जहां उनको मजदूरी करने का कार्य मिला। सात महीने बाद घर लौटने के लिए गोवा राज्य के बास्को रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो अचानक उनकी मौत हो गई। 


आर्थिक तंगी से मजबूर होकर उन्होंने प्रदेश में जा कर दिहाड़ी मजदूरी कार्य करने का फैसला लिया था। इधर उनके शव को लाने के लिए स्थानीय लोगों ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता को टैग कर के शव को गोड्डा लाने की गुहार लगाई गई। इसी कड़ी में गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव ने आसिफ इकबाल के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए मंत्री सत्यानन्द भोक्ता को कहा कि शव को गोड्डा लाने की व्यवस्था किया जाय। ताकि घर के मुखिया का शव उनके परिजन तक पहुंच सके। 



श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने संजय यादव के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए जवाब दिया कि शव को लाने की व्यवस्था की जा रही है और इसका निर्देश भी दे दिया गया है। गौरतलब हो कि परिवार का भरण पोषण का जिम्मा इस्लाम अंसारी के ऊपर ही था। उनके चले जाने से परिवार पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में पत्नी, दो पुत्री एवं एक पुत्र है। परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। ताकि परिवार वालों का भरण पोषण किया जा सके।

Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें