हनवारा : हनवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम परसा स्थित कब्रिस्तान के समीप बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का पहचान सनहौला थाना क्षेत्र के बथानी गांव निवासी नीरज यादव के रूप में की गई हैं।
बताया जा रहा है कि रविवार शाम की बिहार के सनहौला थाना क्षेत्र के बथानी गांव निवासी नीरज यादव (32) अपने बाईक से मेहमानी करने जा रहे थे। इसी क्रम में परसा कब्रिस्तान के समीप बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर बुरी घायल हो गया।
ग्रामीणों ने बताया कि युवक का गम्भीर स्थिति को देखते हुए आनन फानन में नजदीकी अस्पताल निजी वाहनों से ले गए। खबर लिखे जाने तक युवक की स्थिति गम्भीर बताया जा रहा था।
वहीं घटना स्थल पर एम्बुलेंस भी नहीं पहुंची थी। हालांकि कुछ देर बाद एम्बुलेंस पहुँचने पर हनवारा पुलिस के द्वारा घायल को एम्बुलेंस से महागामा अस्पताल भेज दिया गया है।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें