बसंतराय : गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक तालाब में मंगलवार सुबह एक महिला ने तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जाता है कि 25 वर्षीय खुशबू देवी पति पीकू पासवान बसंतराय थाना क्षेत्र के अमरपुर रनसी गांव की रहने वाली है। डूबने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैली और घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों की मदद से महिला को गहरे पानी से निकाला गया। परिवार जनों ने बताया कि महिला घर से करीब 5:00 बजे सुबह निकली थी। घटनास्थल पर पहुंची बसंतराय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया है।
आत्महत्या के कारण का अभी तक पता नही चल पाया है। बताया जाता है घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने खुदकुशी की है। वही महिला की सास ने बताया कि महिला का मानसिक स्थिति बीते कुछ महीने से ठीक नहीं था। इलाज भी चल रहा था।उसका पति भी बाहर रहकर मजदूरी करता है।
महिला का नहियर भी अमरपुर में ही बताया जा रहा है। वही महिला के 2 छोटे छोटे बच्चे भी है जिनका रो रो कर बुरा हाल है।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें