हार्डवेयर की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना दीवाल में छेदकर दुकान से नकदी व जरुरी सामान लेकर हुए फरार


हनवारा: मंगलवार देर रात हनवारा थाना क्षेत्र के शहजादपुर हाट के समीप स्थित एक हार्डवेयर की दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया और चोर दुकान की पीछे से दीवाल में छेदकर दुकान में दाखिल हुए और करीब 10-15 हजार की नकदी व जरुरी सामान लेकर फरार हो गए। 

चोरी का तब पता चला जब दुकानदार सुबह दुकान पर आया। सुबह जैसे ही उसने दुकान का शटर खोला, सारा सामान बिखरा हुआ था और गल्ले में पड़े पैसे व जरुरी सामान गायब थे। 

जानकारी देते हुए दुकानदार एजाज आलम ने बताया कि, हम रोजाना की तरह रात आठ बजे दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। और आज जब सुबह दुकान खोली तो देखा कि काउंटर पर कंडे के ऊपर दुकान का गल्ला पड़ा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था। दुकान के पीछे दीवार में छेद और इट टूटी हुई थी। 

जिसे देखकर मेरा होश उड़ गया। एजाज ने बताया कि उन्होंने इस संबंधी पुलिस को सूचना दे दी है। सूचना मिलते ही हनवारा थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा पहुंचे और दुकानदार से मामले की जानकारी ली हालांकि हनवारा पुलिस मामले की हर पहलू पर जांच कर रही है।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें