हनवारा: शुक्रवार को हनवारा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र के चेकनाका सहित विभिन्न जगहों पर एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिस अभियान के दौरान दो पहिए वाहन चार पहिए वाहन का संघन जांच किया गया।साथ ही मास्क चेकिंग अभियान भी चलाया गया।इस दौरान बिना मास्क पहने हुए आने जाने वाले लोगों को कड़ी फटकार लगाते हुए मास्क पहनने की नसीहत दी गई।
हनवारा थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस कप्तान गोड्डा वाई एस रमेश के निर्देशानुसार एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया हैं। जिसमें छोटी बड़ी सभी गाड़ियों का जांच किया गया। साथ ही बिना मास्क पहने हुए चालकों को कड़ी नसीहत देकर मास्क पहनने की हिदायत दी गई।
वहीं हनवारा पुलिस द्वारा बिहार जाने वाली सभी रास्तो पर चेक किया गया।ताकि बिहार जाने वाली सभी गाड़ियों का जाँच हो सके। ज्ञात हो कि जिले में बढ़ रहे कोरोना केश को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुश्तैद हो गया है। हनवारा पुलिस द्वारा लगातार माइकिंग कर लोगों से मास्क पहनने की अपील कर रहे हैं।
साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र बिहार में शराबबंदी को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद है। जिसको लेकर पुलिस सख्त हो गई हैं ताकि कोई शराब,हथियार आदि असंवैधानिक समान लेकर नहीं जा सके।चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस बल सहित चौकीदार प्रकाश पासवान,शंकर पासवान मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें