गोड्डा : शनिवार को पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र पांडुबथान, सरसा टोला, परसोती इत्यादि जगहों में घूम-घूम कर अपने निजी कोष से गरीब - असहाय के बीच सैकड़ों कम्बल वितरण किया गया।
विधायक प्रदीप यादव द्वारा कम्बल वितरण का सिलसिला पूर्व से ही लगातर जारी है। ज्ञात हो की इससे पहले भी विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में गांव- गांव घूमकर हजारों लोगों के बीच कम्बल वितरण कर चुके है। विधायक के कम्बल वितरण करने का अंदाज लोगो को खूब भा रहा है।
वहीं विधायक के करीबी ने बताया कि गरीबों- असहायों एवं जरूरतमंदों के बीच कम्बल बाँटना सबसे पूण्य का काम है। विधायक प्रदीप यादव द्वारा कम्बल वितरण का सिलसिला पूर्व से लगातार चलते आ रहा है, और ये सिलसिला आगे भी लगातार जारी रहेगा।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें