हनवारा : बुधवार को सरस्वती पूजा को लेकर हनवारा थाना परिसर में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्ति के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
जहां दोनों समुदाय के दर्जनों व्यक्ति ने भाग लिया। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा ने बैठक में आए सभी गणमान्य लोगों से अपने क्षेत्र के वैसे गांव स्थान या वैसे पूजा समिति के बारे में जानकारी मांगा जहां कभी किसी प्रकार की उपद्रव या तनाव हुआ हो।
साथ ही सबों से आग्रह किया गया कि आप सरस्वती पूजा प्रेम भाव के साथ मिलजुल कर मनाएं और ऐसा कुछ भी ना करें जिससे किसी के भावनाओं को आहत पहुंचे। खासकर सभी प्रबुद्ध लोगों से आग्रह किया कि आप अपने क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन के समय जागरूक रहें अपने बच्चों पर नजर रखें क्योंकि अक्सर किसी भी प्रकार की झगड़ा झंझट तनाव उपद्रव प्रतिमा विसर्जन के समय ही होता है।
थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा द्वारा सभी प्रबुद्ध लोगों से कहा गया कि यदि आपको कहीं वैसे स्थान पर पूजा होने से कोई तनाव परेशानी या विवाद का आभास हो तो आप हमे सूचना दे हम वहां पूर्व से ही सतर्कता बरतेंगे। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर राजेंद्र महतो, हनवारा पंचायत मुखिया मंजूर आलम, जिछु रविदास, डॉ रामलखन सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें