कौमी एकता का प्रतीक: तैबा पब्लिक स्कूल परिसर में इफ्तार पार्टी में जुटे दोनों समुदाय के लोग



हनवारा : पवित्र माह रमजान का अंतिम दौर चल रहा है। ऐसे में अधिक से अधिक सवाब हासिल करने के उद्देश्य से रोजेदारों को इफ्तार कराने का सिलसिला तेज हो गया है। हर रोज महागामा प्रखंड क्षेत्र में सामूहिक पार्टी का आयोजन हो रहा। 

इसी सिलसिले में शनिवार को तैबा पब्लिक स्कूल खैराटिकर में आयोजित इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की।इस दौरान दोनों समुदायों के लोगों ने शिरकत किया। रोजेदारों के साथ साथ समाज के हर वर्ग के लोगों ने एक दस्तरख्वान पर इफ्तारी कर सौहार्द की मिसाल कायम की।

मौलाना हाफिज जैनुल अबिदीन ने सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी को दीन व दुनिया दोनों लेहाज से सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे एक तरफ जहां आपसी सौहार्द को बल मिलता है वहीं नबी की सुन्नत भी अदा होती है। उन्होंने लोगों को एकजुटता का पैगाम देते हुए त्योहारों पर अमन व शांति कायम रखने पर बल दिया। 

इससे पहले अजान की आवाज पर लोगों ने एक साथ रोजा खोला व मगरिब की नमाज अदा की।इस दौरान तैबा गठन के जॉइन डायरेक्टर शरीफ नूरानी(केरला),अय्यूब आलम,अब्दुल मन्नान,अमर,तौकीर जिया, गुलफराज खल्क, सैय्यद फैजान आदि सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Share on Google Plus

About ब्यूरो प्रमुख, उजागर मीडिया।

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें