भागलपुर में ‘वोट अधिकार यात्रा’ आज, महागामा से दर्जनों महागठबंधन कार्यकर्ता रवाना

 



राहुल गांधी और तेजस्वी यादव देंगे जनसभा; महागामा विधायक सह मंत्री दीपिका पांडे सिंह भी होंगी शामिल, ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ के नारों से गूंजा माहौल


गोड्डा: महागामा से महागठबंधन के दर्जनों कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जोश और उत्साह के साथ भागलपुर के लिए रवाना हुए। ये कार्यकर्ता कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा आयोजित “वोट अधिकार यात्रा” कार्यक्रम में शामिल होंगे। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर गद्दी छोड़ो” के नारे लगाकर माहौल को ऊर्जावान बना दिया।इस कार्यक्रम में महागामा विधायक सह झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह भी सक्रिय रूप से भाग लेंगी। 

रवाना होने से पहले कार्यकर्ता मुन्ना राजा ने  कहा कि यह यात्रा जनता को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।भागलपुर में होने वाली इस ‘वोट अधिकार यात्रा’ में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित करेंगे। उम्मीद है कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर सीधा संवाद होगा। वहीं मिन्हाजुल हक ने बताया कि यह यात्रा सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनभागीदारी को मजबूत करने का आंदोलन है। 


उन्होंने कहा कि देश में जनता की आवाज को दबाने के प्रयासों के खिलाफ यह यात्रा एक सशक्त संदेश देगी।महागामा से रवाना हुए महागठबंधन कार्यकर्ताओं के चेहरों पर उत्साह और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। सभी का कहना था कि वे भागलपुर पहुंचकर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के संकल्प को और मजबूत करेंगे। इस दौरान याहया सिद्क्की,फिरोज अख्तर, बिपिन बिहारी सिंह, प्रवीण मिश्रा,असलम परवेज,अजमेर उर्फ मूसा,इमरान आलम,इम्तियाज रिजवी,जफर राज,कृष कुमारआदि दर्जनों महागठबंधन कार्यकर्ता शामिल थे।


-जावेद रजा,ब्यूरो रिपोर्ट,उजागर मीडिया



Share on Google Plus

About Zawed Rja

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें