संगठित और जागरूक महिलाएँ ही झारखंड के विकास की नई इबारत लिखेंगी:दीपिका



●महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल : मेहरमा में ₹4 करोड़ की परिसंपत्ति वितरण


गोड्डा:   रविवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने  महागामा विधानसभा अंतर्गत मेहरमा प्रखंड में जेएसएलपीएस के तत्वावधान में डोय संकुल द्वारा आयोजित दीदी मिलन समारोह में भाग लिया।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि स्वावलंबी महिलाएँ ही समाज और राष्ट्र की सच्ची शक्ति होती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठित और जागरूक महिलाएँ ही झारखंड के विकास की नई इबारत लिखेंगी।

कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने की दिशा में CLF को 4 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। यह पहल ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

समारोह में OB, BOD सदस्य, विभिन्न कैडर और बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंत्री श्रीमती सिंह को दीदियों ने स्नेह और सम्मान प्रदान किया, जिसे उन्होंने अविस्मरणीय बताया।

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त करेंगे,बल्कि पूरे राज्य के विकास को नई दिशा देंगे।

जावेद रजा,ब्यूरो रिपोर्ट,उजागर मीडिया

Share on Google Plus

About Zawed Rja

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें