गोड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 150.3 ग्राम ब्राउन शुगर समेत छह गिरफ्तार

 


गोड्डा: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोड्डा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गोड्डा एसडीपीओ ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिनांक 30 सितम्बर 2025 को गुप्त सूचना मिली कि कुरमन के पास नए बन रहे बाईपास रोड के ओवरब्रिज के नीचे कुछ लोग ब्राउन शुगर का सेवन एवं अवैध खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया और पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अंचल अधिकारी श्री हलधर सैठी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियान चलाया और छह आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इनके पास से कुल 150.3 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन डिजिटल मापतौल मशीन और चार विभिन्न कम्पनी के मोबाइल फोन बरामद किए गए।


गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

1. प्रीतम कुमार आर्या उर्फ प्रीतम सोलर, पिता स्व. विसम्बर प्रसाद साह, सा. बारीडीह, थाना हंसडीहा, जिला दुमका।

2. चंदन कुमार यादव, पिता संजय प्रसाद यादव, सा. फागवारा, थाना हंसडीहा, जिला दुमका।

3. मो. कैफ अंसारी, पिता मो. गुलाम अंसारी, सा. आसनबनी, थाना गोड्डा नगर।

4. सुकरा अंसारी, पिता जोगी अंसारी, सा. आसनबनी, थाना गोड्डा नगर।

5. नौशाद आलम, पिता इसराफील आलम, सा. फसिया डंगाल, थाना गोड्डा नगर।

6. मुन्ना अंसारी उर्फ मसरूल अहमद, उम्र 20 वर्ष, पिता मो. जयाउद्दीन अंसारी, सा. आसनबनी नीचे टोला, थाना गोड्डा नगर।



जप्त सामान:

150.3 ग्राम ब्राउन शुगर

●तीन डिजिटल मापतौल मशीन

●चार मोबाइल फोन

अपराधिक इतिहास:

गिरफ्तार आरोपियों में से कई के विरुद्ध पूर्व में भी गंभीर मामले दर्ज हैं।

प्रीतम कुमार आर्या के खिलाफ गोड्डा नगर थाना में पूर्व में 341/342/379/504/506 भादवि एवं 420/467/468/120(बी) जैसे मामले दर्ज हैं। साथ ही 17 अगस्त 2025 को भी NDPS एक्ट में नामजद है।

चंदन कुमार यादव के खिलाफ दुमका हंसडीहा थाना में कई गंभीर धाराओं समेत गोड्डा नगर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

सुकरा अंसारी पर पूर्व में मारपीट और धमकी देने के मामले दर्ज हैं।

नौशाद आलम भी एनडीपीएस एक्ट के कई मामलों में अभियुक्त रह चुका है।


छापामारी दल में...

इस कार्रवाई में अंचलाधिकारी श्री हलधर सैठी, नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली, पु.अ.नि. अनुप साहू, संजय कुमार सिंह, भोलानाथ दास, बिपीन कुमार यादव, शशिकांत, स.अ.नि. गौरव कुमार, इन्देश कुमार शुक्ला सहित तकनीकी शाखा, टाइगर मोबाइल एवं नगर थाना रिजर्व गार्ड की सक्रिय भूमिका रही।

इस मामले में गोड्डा नगर थाना कांड संख्या-196/2025, दिनांक 01.10.2025, धारा 22/25/27A/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अवैध धंधों में संलिप्त लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।

-जावेद रजा,ब्यूरो रिपोर्ट,उजागर मीडिया

Share on Google Plus

About Zawed Rja

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें