सत्य की जीत: न्यायालय ने 8 साल पुराने केस में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को दी क्लीन चिट


● 8 वर्ष पुराने झूठे मुकदमे में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह बरी - सत्य की हुई जीत

गोड्डा:गुरुवार को 8 वर्ष पुराने एक झूठे मुकदमे में माननीय न्यायालय ने अपना फैसला सुनाते हुए राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह समेत सभी आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।यह मामला वर्ष 2017 में उस समय के भाजपा विधायक अशोक भगत द्वारा राजनीतिक द्वेष से प्रेरित होकर दर्ज कराया गया था। मुकदमे में एक 80 वर्षीय बुज़ुर्ग सहित कई निर्दोष युवाओं को झूठे आरोपों में फँसाया गया था। वर्षों तक चले इस मुकदमे ने न केवल निर्दोषों को मानसिक और सामाजिक रूप से परेशान किया, बल्कि राजनीतिक प्रतिशोध की तस्वीर भी सामने लाई।

फैसले के बाद मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने न्यायालय के प्रति आभार जताते हुए कहा—“सत्य को दबाया जा सकता है, परेशान किया जा सकता है, लेकिन पराजित नहीं किया जा सकता। न्यायालय ने सत्य को पहचानते हुए हमें न्याय दिया है। यह केवल मेरी नहीं, हर उस निर्दोष व्यक्ति की जीत है जिसे वर्षों तक राजनीतिक कारणों से परेशान किया गया।

इस फैसले ने न्याय व्यवस्था में जनता के विश्वास को और मजबूत किया है तथा यह साबित कर दिया है कि सच्चाई के आगे किसी भी राजनीतिक साज़िश की उम्र लंबी नहीं होती।

-जावेद रजा,ब्यूरो रिपोर्ट,उजागर मीडिया

Share on Google Plus

About Zawed Rja

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें