गोड्डा। बुधवार को झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने महागामा विधानसभा क्षेत्र के मेहरमा अंतर्गत सिद्धू कान्हू चौक पर “वोट चोर, गद्दी छोड़” अभियान के तहत आयोजित प्रखंड स्तरीय हस्ताक्षर अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, पार्टी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं और जन अधिकारों की रक्षा के लिए चलाया जा रहा जनआंदोलन है। उन्होंने बताया कि यह आंदोलन कांग्रेस पार्टी और जननायक राहुल गांधी जी के नेतृत्व में देश में लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ हस्ताक्षर किए। मौके पर लोगों का उत्साह और एकजुटता देखने लायक थी, जो इस अभियान को जनआंदोलन का रूप दे रही है।इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष याहया सिद्क्की सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
-जावेद रजा,ब्यूरो रिपोर्ट,उजागर मीडिया

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें