महागामा नगर पंचायत क्षेत्र में नहर की सफाई कार्य जारी,मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पहल से दिख रहा प्रभाव

 

गोड्डा: महागामा नगर पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से जमी गाद और गंदगी से परेशान स्थानीय लोगों के लिए राहत की खबर है। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के पहल पर नगर क्षेत्र में नहर की सफाई कार्य तेजी से चल रहा है। मंत्री के निर्देश पर नगर पंचायत प्रशासन और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम इस कार्य को अंजाम दे रही है।

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि यह सफाई कार्य मंत्री महोदया के विशेष पहल पर शुरू किया गया है, जिससे बरसात के समय पानी निकासी की समस्या का समाधान हो सके और नहर के आसपास की स्वच्छता बनी रहे। सफाई के दौरान जेसीबी मशीन से मिट्टी और गाद को हटाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों बाद नहर की सफाई हो रही है, जिससे जलजमाव और बदबू जैसी समस्याओं से काफी राहत मिलेगी। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के प्रयास से क्षेत्र में विकास की गति और स्वच्छता अभियान को नई दिशा मिल रही है।

-जावेद रजा,ब्यूरो रिपोर्ट,उजागर मीडिया


Share on Google Plus

About Zawed Rja

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें