गढ़ी पंचायत में अधिकारियों ने किया विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण,स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का भी किया निरीक्षण

 


गोड्डा: शनिवार को महागामा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़ी में प्रशासनिक हलचल देखने को मिली। इस दौरान भू-अर्जन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा, पंचायत सचिव, खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी तथा मनरेगा जे.ई. सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।


निरीक्षण के क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र का जायजा लिया गया, जहां बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार की स्थिति पर विशेष समीक्षा की गई। विद्यालय का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों ने शैक्षिक माहौल, शिक्षकों की उपस्थिति और पढ़ाई की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। पंचायत भवन की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई और जिम्मेदार पदाधिकारियों को सुधारात्मक कदम उठाने की सलाह दी गई।


आवास प्लस योजना के अंतर्गत लाभुकों के चयन और चल रहे कार्यों की प्रगति पर अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी ली। खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने राशन वितरण व्यवस्था का मूल्यांकन किया और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। वहीं, मनरेगा जे.ई. ने विकासात्मक कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया तथा श्रमिकों की उपस्थिति एवं मजदूरी भुगतान की स्थिति की समीक्षा की।इस दौरान गढ़ी पंचायत मुखिया गणि अख्तर सहित अन्य मौजूद थे।



हालांकि निरीक्षण की जानकारी और विस्तृत रिपोर्ट लेने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी से संपर्क साधा गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव करना उचित नहीं समझा।

- जावेद रजा,ब्यूरो रिपोर्ट,उजागर मीडिया

Share on Google Plus

About Zawed Rja

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें