याहया सिद्दीकी की ताजपोशी पर महागामा में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में मनाया जश्न

 


गोड्डा: कांग्रेस पार्टी ने संगठन को नई दिशा देने की मंशा के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता याहया सिद्दीकी को गोड्डा जिला कांग्रेस कमेटी का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। शनिवार देर शाम पार्टी हाईकमान द्वारा की गई इस घोषणा के बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। रविवार को महागामा कांग्रेस कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर और मिठाइयां खिलाकर याहया सिद्दीकी का गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरा परिसर जश्न और उल्लास से गूंज उठा।

इस मौके पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने कहा कि याहया सिद्दीकी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उनका संगठनात्मक अनुभव और संघर्षशीलता पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। समारोह में कार्यकर्ताओं ने कहा कि सिद्दीकी का वर्षों का राजनीतिक अनुभव गोड्डा जिले की कांग्रेस इकाई के लिए अमूल्य साबित होगा।

अपने संबोधन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष याहया सिद्दीकी ने कांग्रेस हाईकमान और झारखंड प्रदेश नेतृत्व का हृदय से आभार जताया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल, झारखंड प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पर्यवेक्षक आरसी कुटिया, श्यामल किशोर और विधायक दल नेता प्रदीप यादव सहित सभी नेताओं को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने विशेष रूप से महागामा विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के प्रति कृतज्ञता प्रकट की और कहा कि वे उनके मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

सिद्दीकी ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहकर या विपक्ष में, उनका उद्देश्य हमेशा जनता की सेवा और संगठन की मजबूती रहा है। उन्होंने अपने संघर्षपूर्ण राजनीतिक सफर को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा जनता की समस्याओं को सड़कों से लेकर मंच तक उठाते रहे हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हर पंचायत और प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

कार्यक्रम में खुशतर हसनैन, असलम परवेज, नौशेरवान आदिल, मिन्हाजुल हक, अजमेर मूसा, जहूर आलम, निलेश सिंह, गणी अख्तर, डब्लू सिंह, मुन्ना रविदास, तनवीर आलम, प्रवीण मिश्रा, आसिफ,सत्यम भगत आदि  बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाइयां खिलाकर याहया सिद्दीकी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

-जावेद रजा,ब्यूरो रिपोर्ट,उजागर मीडिया

Share on Google Plus

About Zawed Rja

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें