ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, बनीं बिहार चुनाव की जिला पर्यवेक्षक

 


रांची: झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता दीपिका पांडेय सिंह को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जिला चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।


दीपिका पांडेय सिंह ने कहा, “माननीय कांग्रेस अध्यक्ष, हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी एवं वरिष्ठ नेतृत्व का हृदय से आभार, जिन्होंने मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस विश्वास के लिए मैं गहराई से कृतज्ञ हूं और पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”


उनकी यह नियुक्ति पार्टी संगठन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को दर्शाती है। दीपिका पांडेय सिंह पहले भी संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर अपनी सक्रियता और जनसंपर्क के लिए जानी जाती हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस निर्णय से उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं का कहना है कि उनके अनुभव और मेहनत से बिहार चुनाव में संगठन को मजबूती मिलेगी।


-जावेद रजा,ब्यूरो रिपोर्ट



Share on Google Plus

About Zawed Rja

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें