●बिहार की डबल इंजन सरकार पर दीपिका का वार: महिलाओं की सुरक्षा और रोजगार पर विफल
●बिहार में बदलाव की लहर: दीपिका पांडेय सिंह ने भरी हुंकार, कांग्रेस लाएगी पारदर्शी शासन
पटना: झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता दीपिका पांडेय सिंह ने मंगलवार को पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रेस को संबोधित करते हुए बिहार की डबल इंजन सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में राज्य को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने के बजाय पीछे धकेलने का काम किया गया है।
दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हुई है, युवाओं को रोजगार से वंचित रखा गया है और शासन-प्रशासन पूरी तरह दिशाहीन हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के असली मुद्दों बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी।
उन्होंने कहा कि बिहार में अब बदलाव की लहर है और जनता विकास, न्याय तथा पारदर्शी शासन चाहती है। गौरतलब है कि दीपिका पांडेय सिंह को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जिला चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वे पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों का दौरा करेंगी।
दीपिका ने विश्वास जताया कि इस बार बिहार की जनता डबल इंजन सरकार की नाकामी का जवाब देगी और कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
- जावेद रजा,ब्यूरो रिपोर्ट

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें