बिहार में बदलाव का मन बना चुकी है जनता : दीपिका पांडेय सिंह



कहलगांव : झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता दीपिका पांडेय सिंह बुधवार को कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के सन्हौला प्रखंड अंतर्गत कमालपुर में आयोजित एक जनसभा कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय नेता, माताएं, बहनें और ग्रामीण उपस्थित रहे।

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव के मूड में है। उन्होंने कहा कि वर्षों से अन्याय, भ्रष्टाचार और कुशासन झेल रही जनता अब महागठबंधन के साथ एकजुट होकर नये भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता महागठबंधन को भारी समर्थन देगी और बिहार में नयी दिशा, नयी सोच तथा विकास की राजनीति को आगे बढ़ाएगी।

कार्यक्रम में दीपिका सिंह ने कहा कि आज समय है जनता को उसके अधिकार दिलाने का। महिलाओं, किसानों और युवाओं की तरक्की के लिए कांग्रेस और महागठबंधन प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की तरह बिहार में भी जनता के सहयोग से न्यायपूर्ण और जनहितकारी सरकार बनेगी।

कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरा माहौल “महागठबंधन जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।

-जावेद रजा,ब्यूरो रिपोर्ट

Share on Google Plus

About Zawed Rja

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें