●गोड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,आरोपी पर NDPS Act के तहत मामला दर्ज
गोड्डा/महागामा: गोड्डा पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर महागामा अनुमंडल पुलिस ने सोमवार को गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 8 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कोरियाना निवासी बबलू साह (उम्र लगभग 50 वर्ष, पिता– सुखदेव साह, थाना– बसंतराय, जिला– गोड्डा) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 10 नवम्बर 2025 को 9:30 बजे सुबह लगभग गोड्डा पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति SP Shine मोटरसाइकिल (निबंधन संख्या– JH17Z-0332) से गांजा लेकर बसंतराय की ओर से करकटडीह होते हुए महागामा की ओर जाने वाला है। सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चन्द्रशेखर आजाद के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने रणनीतिक तरीके से करकटडीह-मनियामोड़ रास्ते में इसी दौरान एक व्यक्ति उक्त मोटरसाइकिल से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की। तत्परता दिखाते हुए पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के झोला में लगभग 5 किलो एवं सीट बॉक्स से 3 किलो यानी कुल 8किलो गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा एक लोहे की चाकू (गुप्ती) भी पुलिस ने जब्त की।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा लेकर स्थानीय स्तर पर बिक्री के लिए जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही गांजा, मोटरसाइकिल और चाकू जब्त कर NDPS Act की धारा 20(b)(ii)(B)/22 के तहत मामला दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चन्द्रशेखर आजाद, पुलिस इंस्पेक्टर उमेश कुमार महतो के साथ महागामा थाना प्रभारी मनोज़ कुमार पाल, सहायक उपनिरीक्षक राज गुप्ता,राकेश कुमार एवं रिजर्व गार्ड सशस्त्र बल शामिल थे।
महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर पुलिस की निगरानी लगातार बढ़ाई जा रही है और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
जप्त सामग्री की सूची:
1. गांजा – कुल वजन 8 किलो
2. SP Shine मोटरसाइकिल – JH17Z-0332
3. लोहे की गुप्ती (चाकू)
-जावेद रजा,ब्यूरो रिपोर्ट,उजागर मीडिया

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें