गोड्डा : झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिले में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत “Run For Jharkhand” दौड़ से हुई, जिसका शुभारंभ उपायुक्त गोड्डा,उपविकास आयुक्त गोड्डा सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने राज्य की एकता, प्रगति और गौरवपूर्ण उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
स्थानीय गांधी मैदान से शुरू हुई यह दौड़ रामनगर ओवरब्रिज तक संपन्न हुई। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, शिक्षण संस्थानों के शिक्षक, हजारों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, युवा वर्ग और पुलिस बल के जवान उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ “जय झारखंड” के नारों से माहौल गुंजायमान कर दिया।
“Run For Jharkhand” का उद्देश्य राज्य की एकता, ऊर्जा, युवा शक्ति और सामूहिक प्रगति के संदेश को सशक्त रूप से प्रदर्शित करना था। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि झारखंड की तरक्की में हर नागरिक की भूमिका अहम है।
कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त ने प्रतिभागियों को राज्य निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दिलाया और झारखंड की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-जावेद रजा,ब्यूरो रिपोर्ट,उजागर मीडिया


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें