हनवारा प्लस टू विद्यालय की सायमा नाज़ बनीं जिला टॉपर, 97.80% अंक से रचा इतिहास,छात्राओं का शानदार दबदबा


सायमा नाज को मिठाई खिलाते उनके पिता 


गोड्डा:झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा घोषित माध्यमिक परीक्षा परिणाम में प्लस टू उच्च विद्यालय हनवारा के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा सायमा नाज़ ने 489 अंक (97.80 प्रतिशत) प्राप्त कर न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जिले में टॉपर बनकर एक नया इतिहास रच दिया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है।

सायमा नाज़ के पिता अफरोज आलम, जो स्वयं एक शिक्षक हैं, ने बेटी की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए इसे कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया। सायमा का सपना आगे चलकर नीट की तैयारी कर डॉक्टर बनना है।

विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। मोहम्मद नुरेज आलम और राखी कुमारी ने 457 अंक (91.40 प्रतिशत) प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि बीबी साहिब खातून ने 456 अंक (91.20 प्रतिशत) के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस वर्ष टॉप 10 सूची में छात्राओं का दबदबा स्पष्ट रूप से देखने को मिला, जो क्षेत्र में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और बेटियों की उन्नति को दर्शाता है। इसके अलावा कई अन्य छात्रों ने भी 400 से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया, जिनमें एहसान (449), रौनक खातून (448), काजल कुमारी (448), रिया कुमारी (442), नेहा परवीन (422), अर्शी परवीन (420) और मोहम्मद शाहिद (416) प्रमुख हैं।विद्यालय परिसर में इस शानदार परिणाम को लेकर उत्सव जैसा माहौल है। 

प्रधानाध्यापक शम्स परवेज सहित सभी शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है।

जावेद रजा,ब्यूरो रिपोर्ट,उजागर मिडिया 

Share on Google Plus

About Zawed Rja

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें