कहलगांव/संवाददाता,बालकृष्ण कुमार:-
बेलडीहा गांव में आयोजित श्री मद राम कथा का कार्यक्रम शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया। अयोध्याधाम से आये विद्वान पंडित संतोष देव शास्त्री के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने पूरे गांव को भक्तिमय बना दिया। समापन अवसर पर हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें कमेटी के सदस्य, एवं कलश शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं एवं कन्याओं ने हवन पूजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया गांव का वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजता रहा।
कथा वाचक बाल व्यास विष्णु वैष्णव जी महाराज ने अपने समापन प्रवचन में सभी बेलडीहा ग्रामवासियों से आपसी प्रेम, सद्भाव और शांति बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राम कथा का उद्देश्य समाज में नैतिक मूल्यों और धर्म के प्रति आस्था को मजबूत करना है।
कार्यक्रम के अंतिम दिन राजद नेता बासुकी नाथ यादव एवं सन्हौला प्रखंड के पूर्वी जिला परिषद सदस्य रामानंद कुमार उर्फ सुजीत कुमार भी पहुंचे। उन्होंने कथा स्थल पर पहुंचकर कथा वाचक का माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान मुख्य यजमान जनार्दन पासवान, नवीन कुमार निराला, कमेटी सदस्य बालकृष्ण कुमार, सुबोध पासवान, शंभू पासवान, नंदलाल, अशोक यादव, सुबोध यादव, जोगिंदर यादव पासवान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह और भक्ति का माहौल देखा गया। एवं सभी कलश को तलाब में प्रवाहित किया गया।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें