कहलगांव/संवाददाता,बालकृष्ण कुमार:-
सन्हौला प्रखंड के तैलोधा पंचायत के तैलोधा गांव निवासी सह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता कौशल किशोर मिश्रा ने गुरुवार को 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान कौशल किशोर मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा और राज्य में एक नया विकास मॉडल स्थापित होगा।
मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।कौशल किशोर मिश्रा ने मुख्यमंत्री के स्नेह, सरलता और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व प्रेरणादायक है। उन्होंने बिहार के उज्ज्वल भविष्य और सतत विकास के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निरंतर प्रगति की कामना की।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें