श्री राम कथा के सातवें दिन भरत मिलन का भावपूर्ण प्रसंग




कहलगांव//संवाददाता:- सनोखर थाना क्षेत्र के बेलडीहा गांव में चल रही श्री राम कथा के सातवें दिन भरत मिलन का मार्मिक प्रसंग प्रस्तुत किया गया।  बाल व्यास विष्णु वैष्णव जी महाराज ने कहा  कि आज के समय में जिस प्रकार भाई-भाई के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं।

 वह समाज के लिए चिंताजनक है। महाराज ने श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के आदर्श संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन चारों भाइयों ने त्याग, प्रेम और समर्पण की मिसाल कायम की थी। भरत मिलन का प्रसंग हमें सिखाता है कि सच्चा प्रेम और सम्मान ही रिश्तों को मजबूत बनाता है। 

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार में आपसी प्रेम और सहयोग की भावना को बढ़ावा दें। इस दौरान यजमान नवीन कुमार निराला, कमेटी के सदस्य बालकृष्ण कुमार, अशोक यादव, सुबोध पासवान, शंभू पासवान, शशि कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।


-बालकृष्ण कुमार

Share on Google Plus

About Zawed Rja

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें