ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर बंद,24 घंटे की हड़ताल

 



कहलगांव-बालकृष्ण कुमार :- कहलगांव अनुमंडल के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा व्यापारियों ने 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल की। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर मेडिकल स्टोर बंद रखे गए। सनोखर चौक स्थित सेतू मेडिकल हॉल, उदव मेडिकल विनय मेडिकल हॉल, केशरी मेडिकल हॉल, परणा मेडिकल हॉल , लक्ष्मी मेडिकल तथा हटिया रोड स्थित महर्षि मेही मेडिकल हॉल, एमएस मेडिकल हॉल समेत अधिकांश दुकानें बंद रहीं, जिससे बाजार में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।

 दवा व्यापारियों ने ऑनलाइन दवा कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सरकार से ई-फार्मेसी पर सख्त नियम लागू करने की मांग की। दवा व्यापारी सेतू कुमार कुमोद कुमार सिंह,शंकर प्रसाद केशरी ,पारण कुमार, बिनोद कुमार सिंह,ने कहा कि ऑनलाइन बिक्री और भारी छूट के कारण पारंपरिक दवा कारोबार प्रभावित हो रहा है तथा छोटे दुकानदार आर्थिक संकट झेल रहे हैं। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बिना पर्याप्त जांच और प्रशिक्षित फार्मासिस्ट की निगरानी के दवाइयां बेच रहे हैं, जिससे मरीजों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। 

फर्जी प्रिस्क्रिप्शन पर दवा बिक्री और गलत दवा के सेवन से गंभीर दुष्प्रभाव की आशंका भी जताई गई। दवा कुमोद कुमार सिंह  ने नकली एवं एक्सपायरी दवाओं की सप्लाई पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऑनलाइन सप्लाई चेन में पारदर्शिता का अभाव है, जिससे मरीजों तक गलत दवा पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आंनलाइन दवा बिक्री बंद होना चाहिए।

Share on Google Plus

About Zawed Rja

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें