विद्यालय समिति की बैठक में विधायक ने कहा केवल किताबी ज्ञान ही नहीं,संस्कार निर्माण भी हो

 


कहलगांव/संवाददाता :-कहलगांव क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर सुभानंद मुकेश अपने क्षेत्रीय दौरे के दौरान विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कहलगांव प्रखंड के उच्च विद्यालय एकचारी एवं सन्हौला प्रखण्ड के उच्च विद्यालय तरार का भ्रमण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय परिसर, कक्षाओं, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, पेयजल, स्वच्छता एवं छात्रों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। भ्रमण के उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की।

 बैठक में छात्रों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,अनुशासन,परीक्षा परिणाम तथा विद्यालय में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों से भी जोड़ने का कार्य करें, ताकि छात्र-छात्राएं भविष्य में समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। 

भ्रमण बाद विधायक इंजीनियर सुभानंद मुकेश शिक्षा ही समाज के विकास और उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। और हमारी सरकार का विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। कहा कि सभी स्कूलों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कराया जा रहा है।


-बालकृष्ण कुमार 

Share on Google Plus

About Zawed Rja

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें