गोड्डा में आईजी का सख्त निरीक्षण: लापरवाही पर चेतावनी,अपराध नियंत्रण पर जोर



महागामा एसडीपीओ कार्यालय पहुँचे आईजी,व्यवस्था का लिया जायजा।

गोड्डा/महागामा: दुमका जोन के आईजी कन्हैयालाल मयूर पटेल ने शनिवार को महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उनके पहुंचते ही पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। साथ ही पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया।निरीक्षण के दौरान आईजी ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड संधारण, लंबित मामलों की स्थिति और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

आईजी ने अधिकारियों से एक-एक बिंदु पर जानकारी ली और स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, थाना स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग,गश्त बढ़ाने और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने को कहा।

मौके पर गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, महगामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे। आईजी ने अनुशासन,पारदर्शिता और जवाबदेही को पुलिस कार्य का मूल आधार बताते हुए कहा कि जनता के बीच विश्वास कायम रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कहीं भी ढिलाई या उदासीनता पाई गई तो संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय की साफ-सफाई, दस्तावेजों के रख-रखाव और कर्मियों की उपस्थिति पर भी ध्यान दिया गया। अंत में आईजी ने अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ काम करने और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने का निर्देश दिया।


जावेद रजा,ब्यूरो रिपोर्ट,उजागर मिडिया 

Share on Google Plus

About Zawed Rja

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें