![]() |
| महागामा - एकचारी मुख्य मार्ग के लोंगाय गाँव में लगी जाम |
महागामा / गोड्डा : महागामा अनुमण्डल अन्तर्गत हनवारा - नारायणी सहित महागामा - एकचारी मुख्य मार्ग पर इन दिनों लगातार जाम की स्तिथि बनी हुई रहती हैं। यहाँ तक कि सड़क पर ट्रक का जाम घंटो-घंटो के अन्तराल पर बनी हुई रहती हैं। जिस कारण लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाम लगे रहने से राहगीरों को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
इसे भी पढ़े :- पुलिस पब्लिक बैठक में उठा हनवारा में नो एंट्री लगाने का मामला
गौरबतल हो कि इस मुख्य मार्ग से बड़े वाहनों की प्रवेश रात तो रात दिन में भी हो रहे हैं। जिस कारण और ज्यादा जाम की स्थिति बनी हुई रहती है और लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी होती रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हनवारा मुख्य सड़क पर ट्रैफिक नही है,इसके लिए ग्रामीणों को चिन्ता लगी हुई हैं। हालाँकि हनवारा से नयानगर तक सड़क मार्ग काफी सकरा हैं,इसके बाद भी बड़े वाहन प्रवेश कर रहे हैं लेकिन जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान नहीं है।
बीच सड़क पर ट्रक खड़ा होने के कारण लोग होते है परेशान
बाजार में दिन के समय ही भारी वाहन प्रवेश कर जाते हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। बाजार में रोड संकरा होने के कारण लोगों को दो पहिया वाहन भी निकालने में परेशानी होती है। साथ ही पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बाजार में लंबे समय से यह परेशानी चली आ रही है।
वही बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों का कहना है कि इन दिनों भारी वाहनों के दिन में चलने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती हैं। सडक के बगल में हाट भी लगती हैं, उस दिन और काफी परेशानी होती हैं और यहाँ तक कि कई बार ऐसा देखा गया है कि बड़ी दुर्घटना भी हो जाती हैं।
लेकिन इस तरफ जिम्मेदारों का कोई पहल नहीं देखा जा रहा है। जिससे आमजनों को परेशानी बढ़ रही हैं। हनवारा क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने जिला प्रशासन से नो एंट्री लगाने की मांग की है। ताकि ऐसी परेशानी आमजनों नहीं हो।
- उजागर मीडिया टीम, महागामा।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें