पथरगामा में बिजली व्यवस्था लचर, उपभोक्ता परेशान


पथरगामा : पथरगामा क्षेत्र में लगातार विधुत कटौती से उप भोक्ता काफी परेशान है. करीब एक सप्ताह से पथरगामा पावर सबस्टेशन के द्वारा 24 घंटे में करीब 6 घंटे भी निर्वाध बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली की स्तिथि ऐसी हो चुकी है, बिजली मिलने के बाद करीब आधा घंटा भी बिजली नहीं टिकती है और बिजली गुल हो जाती है।

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली कर्मचारी से पूछे जाने पर हर बार  की तरह वही जवाब मिलता है कि अमुक जगह पर तार गिर गई है। बार-बार तार गिरने का स्थान तयशुदा है। इसमें तुलसी कित्ता लंकापट्टी बाबा जी पहाड़ अमडीहा घाट कुराबा बारकोप और लखन पहाड़ी वैसे चयनित स्थल हैं जहां पर बिजली की तार गिरने की सूचना बार-बार पावर सबस्टेशन द्वारा दिया जाता है।

मरम्मति के नाम पर विभाग के द्वारा भोली-भाली जनता को ठगने का काम किया जाता है । प्रत्येक 10 से 5 मिनट के बाद घंटों बिजली गुल होना थमने का नाम ही नही ले रहा है। बीते शुक्रवार की रात्रि 1:30 बजे से बिजली गुल  थी  वही शनिवार को संध्या करीब 05: 30 बिजली चालू किया गया है।

- शशि कुमार भगत, उजागर मीडिया, पथरगामा।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें