कोरोना संक्रमित गर्ववती महिला का सदर अस्पताल में हुआ सफल प्रसव।

सफल ऑपरेशन के बाद डॉक्टर

गोड्डा : झारखंड प्रदेश के गोड्डा जिले का सदर अस्पताल लगातार अपनी सेवा से सुर्खियां बटोर रहा है। एक बार फिर सदर अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला का सफल प्रसव करा लिया गया है। गुरुवार की देर रात 10.12 बजे महिला के गर्भ से डॉक्टरों की टीम ने शिशु को स्वस्थ अवस्था में निकाल लिया।

 गुरुवार को जब महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया तो ट्रूनेट मशीन से जांच में महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महिला की रिपोर्ट आने के बाद सदर अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन द्वारा सफल प्रसव कराया गया। टीम में डॉ. प्रभा रानी प्रसाद, डॉ. आशा, डॉ. दिलीप ठाकुर, किरण सिस्टर, संतोष, बिरजू, उर्मिला, उषा आदि शामिल थीं।


इससे पहले भी मई महीने में एक कोविड पॉजिटिव महिला का सफल सिजेरियन ऑपरेशन द्वारा प्रसव डॉ. प्रभा की अगुवाई में सदर अस्पताल की टीम द्वारा कराया गया था। सदर अस्पताल के डॉक्टरों की टीम को सूबे के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने बधाई दी है। सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने बताया कि प्रधान सचिव के कॉम्प्लीमेंट से डॉक्टरों और कर्मचारियों में उत्साह है।
Share on Google Plus

About Editor1

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

2 टिप्पणियाँ: