बसंतराय : स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथपुरा पंचायत के मांजर गांव में सोमवार को देर शाम सगे भाई ने अपने ही भाई के सीने में चाकू घोंपकर बुरी तरह से घायल कर दिया और मौके वारदात से फरार हो गया। घायल अवस्था में तड़पता देख आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी गई जिनके बाद घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस सेवा से नजदीकी अस्पताल पथरगामा इलाज के लिए भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को देर संध्या में दो सगे भाईयो बड़े भाई गुंजन मंडल उम्र 30 वर्ष एवं छोटे भाई बबलू मंडल दोनों पिता सस्ती मंडल के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दरमियान दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गयी।
गुस्से में आकर छोटे भाई बबलू मंडल ने अपने बड़े भाई गुंजन मंडल के सीने में चाकू घोप का फरार हो गया। जिससे की गुंजन मंडल का पूरा शरीर लहूलुहान हो गया। अपने सगे भाई को ही चाकू घोंप कर बुरी तरह से जख्मी कर वो तो फरार हो गया लेकिन बड़े भाई गुंजन मंडल अब जिंदगी और मौत से लड़ाई लड़ रहा है।
खून से लतपत शरीर को देखकर किसी का भी रोंगटे खड़े हो जाते। इधर उक्त घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है जिसे देखने आस पास के लोग जमा हो गए।घटना की जानकारी स्थानीय बसंतराय थाना को दे दी गई है। खबर लिखे जाने तक थाना में मामला दर्ज नही हुआ था।
- उजागर मीडिया टीम, बसंतराय।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें