केंद्रीय समिति के सरंक्षक बनाए गए मनोज

प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी के साथ मनोज कुशवाहा

गोड्डा। झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुशवाहा को केंद्रीय समिति के संरक्षक के लिए मनोनीत किया गया है।

 एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी व प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से पत्र जारी कर इसकी जानकारी सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी है। साथ ही होमगार्ड के हीत में सभी प्रकार के कार्य करने को लेकर भी आदेशित किया गया है।

साथ ही सभी जिलों के उपायुक्त व वरीय पदाधिकारी को इस पत्र की प्रतिलिपि भी दी गयी हैं। मालूम हो कि श्री कुशवाहा के द्वारा पूर्व से लगातार होमगार्ड एसोसिएशन के तहत गृहरक्षकों के हक व अधिकार की लड़ाई लड़ी जा रही है। पूरे राज्य में संगठन को मजबूत करने का काम किया है।

 वर्तमान समय में सभी जिलों में एसोसिएशन गठित किया जा चुका है। पूर्व में गोड्डा जिला का अध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके है, इसके बाद लगातार एसोसिएशन ने जिम्मेदारी बढाया गया। एसोसिएशन के केंद्रीय समिति कए संरक्षक बनाए जाने पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नित्यानंद यादव ने मनोज कुशवाहा को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय समिति का संरक्षक गोड्डा जिले से होना गर्व की बात है। जहां पूर्व में सिर्फ गोड्डा जिला के गृहरक्षकों की समस्या उठाया जाता था अब पूरे राज्य के गृहरक्षकों की समस्या का नेतृत्व गोड्डा के मनोज कुशवाहा करेंगे। सभी गृहरक्षकों में हर्ष का माहौल है।

- जावेद अख्तर ब्यूरो रिपोर्ट गोड्डा
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें