श्रमदान कर किसानों ने कोडिया नदी पर बनाया बांध

श्रमदान कर बांध बनाते किसान
बसंतराय : अन्नदाता कहे जाने वाले किसानों की खबर लेने वाला लगता है झारखंड में अब कोई नहीं। लगातार मौसम की बेरुखी की वजह से खेतों में पड रहे दरार को पाटने की कोशिश लिए आज गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड के धपरा पंचायत के कौड़िया नदी पर किसानों ने खुद अपने सर पर डेली और हाथों में कुदाल निकालकर पानी रोक कर खेतों के तरफ रास्ता बनाते देखा गया।

 किसानों द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि उनकी फसल बर्बाद ना हो। जानकारी हो कि क्षेत्र में कम वर्षा की वजह से सूखे की स्थिति बनी हुई है । इस कड़ी में आज झपनिया के किसानों ने कौड़िया नदी पर श्रमदान कर बांध बनाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि इस बांध के पूरा हो जाने से झपन्या, धपरा, सहूरा, टिकर,आदि दर्जनों गांव के किसानों के खेतों की सिंचाई हो पाएगी।
अपनी बातों को रखते किसान बंधु
मौसम की बेरुखी के बाद किसानो को सरकारी दफ्तरों का चक्कर भी लगाई। स्थानीय जनप्रतिनिधि से भी गुहार लगाई गई बावजूद किसी ने सुध नहीं ली।किसानों ने कहा लगता है यहां कोई सुनने वाला नहीं। आखिर कार आज सोमवार को किसानों ने खुद ही नदी में बांध बनाना सुरु कर दिया।

श्रमदानऔर अंस दान के सहारे अपने धान के पौधों को बचाने की कवायद जारी है। श्रमदान करने वाले किसानों में मुरशिद काजी मोहम्मद फिरोज मोहम्मद फारुख मोहम्मद तबरेज अब्दुल हमीद मोहम्मद हफीज उद्दीन नईम डॉक्टर मोहम्मद इफतेखार मोहम्मद अरशद रईस आलम मोहम्मद इरफान मोहम्मद रज्जाक मोहम्मद गयास आदि किसान मौजूद थे।

- उजागर मीडिया टीम, बसंतराय।
Share on Google Plus

About Editor1

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें