शोर्ट सर्किट से आग लगने से घर का सभी सामान जलकर राख, अब तक नही मिली है प्रशासनिक सहायता



महागामा : महागामा प्रखंड मुख्यालय स्थित हनवारा थाना क्षेत्र के गोरगामा गाँव में सोमवार को ही मु बेलाल का घर शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण जलकर राख हो गया था। घर का सभी सामान भी जलकर राख हो गया था, लेकिन 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी अब तक न तो जनप्रतिनिधियों ने इसकी सुध ली है और न ही प्रशासनिक  सहायता मिला है। जिस कारण परिवार वालो पर भुखमरी का साया मंडरा रहा है। घर में रखे सभी कपडे, चावल - दाल, बिजली के सभी उपकरण जलकर खाक हो गये है। छह सदस्यीय परिवार को अब सिर छुपाने का छत तक नही बचा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर करीब एक बजे मो० बेलाल के घर में आचानक आग लग गया. आग पर काबू पाते तब तक पूरा घर उसकी चपेट में आ गया। आग करीब 3 घंटे तक घर में लगी रही , ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक घर का सभी सामान जलकर राख हो गया।   आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट से बताया जा रहा है।

परिवार के मुखिया मु बेलाल बताते है कि सभी लोग घर पर ही थे और  अचानक आग लग गई। आग बिजली के तार से ही शुरू हुआ था। तभी हमलोगों ने हो हल्ला करना शुरू किया और आसपास के लोग पहुंचे और मेरा मदद करना शुरू किया। सभी ने मिलकर  आग पर काबू तो पा लिया लेकिन घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। करीब 50 से 60 हजार रूपये का नुकसान हुआ है। घर का छत कच्ची रहने के कारण छत भी जल चूका है।  भाग्य की बात तो यह रही की हमलोग सुरक्षित घर से बाहर निकल गये।  24 घंटे गुजर गये है लेकिन अब तक कोई भी सुध लेने नही पहुंचे है।

वहीँ पीड़ित ने स्थानीय विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह एवं उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव से उचित सहायता करने का मांग किया है ताकि परिवार वालों का भरण पोषण कर सकें।
- उजागर मीडिया टीम, महागमा 
Share on Google Plus

About ब्यूरो प्रमुख, उजागर मीडिया।

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें