महागामा : कृषि बिल के विरोध में भारत बंद के दौरान मंगलवार को महागठबंधन के कांग्रेस, झामुमो, राजद, माकपा और भाकपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा महागामा बंद सफल रहा।
बंद के दौरान एक भी छोटी-बड़ी गाड़ियां नहीं चली। दुकानें बिल्कुल बंद रही।बंद के दौरान कार्यकर्ताओं ने जगह जगह मुख्य पथ को बैरिकेडिंग कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मोहनपुर चौक, गंगासागर मोड़ और केछुआ चौक में कार्यकर्ताओं ने जाम किया।
जिसके कारण आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महागामा बाजार के चौक- चौराहों में घूम- घूम कर दुकानें बंद कराए। कार्यकर्ता सुबह 9 बजे से जगह-जगह बंद करने लगे थे।
बंद के दौरान महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए तथा विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 12 बजे महागामा पुलिस दलबल के साथ जाम स्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर थाना लायी। महागामा थाना प्रभारी ने बताया कि कुल 58 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
थाना में गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को चाय और नाश्ता दिया गया।गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को करीब 3 बजे बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया गया। बंद के दौरान लोगोंं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पैदल चलकर लोग अपने गंतव्यय स्थल तक पहुंचे।
इस दौरान कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इरफान काजी, बिपिन बिहारी सिंह, मंटू भगत, राकेश मंडल,उपेंद्र सिंह,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अरगमान आलम, झामुमो नेता अजय हेंब्रम, रामदेव यादव, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव इकराम अंसारी और झामुमो नेता मृतुनजय सिंह, मु•मुखतार अंसारी, इब्राहिम अंसारी,अंसार, याशीन अंसारी, गौतम कुमार, समशेर अंसारी,शमीअस्लम अंसारी, बबलू अंसारी, अनिल सिंह, राजद के प्रखंड अध्यक्ष अनंत लाल यादव आदि मौजूद थे।
- उजागर मीडिया टीम महागामा।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें