महागामा : थाना क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी जहांगीर आलम की हत्या बीते 4 दिसंबर को कर दी गई थी। जिसका सब महागामा थाना क्षेत्र के कस्बा गांव तालाब से बरामद किया गया था जिस संदर्भ में ट्रक चालक जहांगीर आलम की पत्नी बीबी रजिया खातून ने महागामा थाना मैं मामला दर्ज कराया था। शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कामेश्वर कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दिया कि देर रात्रि में कुख्यात अपराधी मोहम्मद इफ्तेखार उम्र करीब 30 ग्राम लौगाय के इस कांड में संलिप्त होने एवं उसे वर्तमान में महागामा में होने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई।
तत्पश्चात कामेश्वर कुमार सिंह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा के द्वारा बिना विलंब के थाना प्रभारी महागामा को थाना के पदाधिकारी एवं कर्मियों की टीम बनाकर उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। जहां से गठित टीम के द्वारा घेराबंदी कर मोहम्मद इफ्तेखार उम्र करीब 30 वर्ष पिता नवीर ग्राम लौगाय को उनके पैतृक आवास से पकड़ कर थाना लाया गया। थाना लाने के पश्चात उसका अपराध स्वीकार रिक्त बयान लिया गया।
जिसमें उसने उनके कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए और अपने गिरोह के अन्य तीन सहयोगियों के साथ मिलकर 1 दिसंबर को ट्रक चालक जहांगीर आलम की हत्या कर शव को कस्बा पोखर में फेंकने की बात स्वीकार किया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु भी सतत प्रयास जारी है। इसके साथ ही गिरफ्तार अपराधी इफ्तेखार के बारे में बताया गया कि पुलिस के द्वारा 23 दिसंबर को रबियाडीह में दीक्षित मिश्रा और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
जिसमें यह अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा था। इश्तेखार का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। कई हत्या, रंगदारी एवं लूटकांड में संलिप्तता रही है। वहीं छापामारी टीम में महागामा थाना प्रभारी कृष्णा कुमार, पु अ नि अरुण कुमार, स अ नि प्रभात कुमार, स अ नि शंकर प्रसाद यादव एवं महागामा थाना के सशस्त्र बल मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें