कहलगांव : अमडंडा थाना क्षेत्र के माधोपुर बथानी गांव में बीते बुधवार को दहेज की खातिर नवविवाहित की हत्या करने वाले कुकर्मी पति सहित ससुर को अमडंडा पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दर्ज प्राथमिकी में पति, ससुर एवं दो देवर को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। जिसमे की दोनों देवर पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा है।
हालांकि स्थानीय पुलिस द्वारा दोनों फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि लड़की के पिता मनटु पासवान का आरोप है कि शादी के छः महीने बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग नवविवाहिता को पलंग के खातिर प्रताड़ित कर रहे थे। शिकायत मिलने पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने अमडंडा थाना में मृतका के पति व सास-ससुर एवं देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
झारखंड गोड्डा जिला के मोतिया गांव निवासी मनटु पासवान ने अपनी बेटी रुपा कुमारी उम्र 26 वर्ष की शादी 2019 को अमडंडा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी चुकेश पासवान के पुत्र गिरिश पासवान के साथ की थी। लड़की की मां पूणम देवी का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुर वाले दहेज में दिए गए सामान से संतुष्ट नहीं थे और दहेज लाने के लिए रूपा का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगा। जिसको देखते हुए बीच में एक बार और अतिरिक्त दहेज दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष की हरकतों में कोई बदलाव नहीं आया और उनका रूपा पर अत्याचार करना जारी रहा।
उनकी मां ने कहा कि रुपा गर्भवती थी कुछ माह के बाद संतान को जन्म देने वाली थी मां का कहना है कि बुधवार को सुबह करीब 7:00 बजे उन्हें सूचना मिली की उनकी बेटी का निधन हो गया है। वह मौके पर पहुंचे तो बेटी की शव घर में पाया गया परिजनों ने दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका कहना है कि हत्या के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने घटना को आत्महत्या दर्शाने की कोशिश की। वह मौके पर पहुंचे तो रुपा का शव बेड पर पड़ा था।
अमडंडा थाना प्रभारी बबलू कुमार ने कहा कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मृतका के पति गिरीश पासवान एवं ससुर चुकेश पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मायके पक्ष के लोगो द्वारा चार नामजद अभियुक्त के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। जिसमे मृतका के दो देवर संतोष पासवान एवं कनहाई पासवान फरार चल रहा है। जल्द ही उन दोनों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
- कहलगांव से बालकृष्ण कुमार की रिपोर्ट।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें