विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,एक बाइक और एक ऑटो भी जब्त,झारखंड से ले जा रहे थे शराब


कहलगांव /संवाददाता 
बालकृष्ण कुमार 
शराब तस्करी के मामले में संहौला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है सन्हौला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को सन्हौला हनवारा मुख्य मार्ग स्थित भूरिया गांव के समीप जख बाबा स्थान के पास से भारी मात्रा में बिदेशी शराब की बड़ी खेप ले जा रहे दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।

जिसके साथ एक बाइक और एक ऑटो को भी जब्त किया गया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि सन्हौला हनवारा मुख्य मार्ग होकर शराब तस्कर विदेशी शराब की लंबी खेप लेकर आ रही है।

 इस दौरान मौके पर पुलिस ने सधन वाहन चेकिंग अभियान चलाया  इसके बाद बीआर 10 पी बी 3593 नंबर की ऑटो  से 237 बोतल विदेशी शराब जब्त किया गया है। जिसमें 180 एम एल का 96 बोतल  750 एम एल का 7 बोतल 375 एम एल  का 24 बोतल रॉयल प्लेयर कंपनी का तथा 375 एम एल का 110 बोतल ब्लैक डांग कंपनी का विदेशी शराब बरामद हुआ हैं।

 इस मामले में भागलपुर लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित जिचछो गांव निवासी रवि कुमार उम्र 35 वर्ष पिता मेदी पासवान उसी थाना  क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी शंकर पासवान उम्र 52 वर्ष पिता चंदर पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लिया गया है।

इस मामले में एक पल्सर कंपनी की बाइक बी आर 10 टी 6571 नंबर की बाइक भी जब्त हुई है। ज्ञात हो कि यह कोई नया मामला नहीं है रोजाना बिहार के शराब माफिया झारखंड से शराब लेकर आते हैं और बिहार में ऊंची कीमतों में उसे बिक्री करते हैं।अगर बिहार पुलिस चाहे तो किसी दिन इससे भी बड़ी कामयाबी मिल सकती हैं।

वहीं बुद्धिजीवी का कहना है कि जब झारखंड पुलिस द्वारा चेकनाका पर सघन जांच किया जाता हैं तो शराब माफिया शराब लेकर कैसे बिहार आ जाता हैं।झारखंड पुलिस पर भी बड़ी सवाल खड़ी करती हैं।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें