भारतीय जनता पार्टी हनवारा मंडल कार्यसमिति की हुई बैठक ,लिया गया कई निर्णय......

हनवारा:  शुक्रवार को हनवारा स्थित विवाह मंडप में भारतीय जनता पार्टी हनवारा मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष  दिनेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
 इस बैठक में मुख्य अतिथि महागामा विधानसभा के पूर्व विधायक अशोक कुमार उपस्थित थे साथ ही जिला कमेटी से नियुक्त प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष  अजय कुमार साह उपस्थित थे।

इस बैठक में संगठनात्मक चर्चा के साथ-साथ वर्तमान झारखंड सरकार की आम जनता के प्रति उदासीन रवैया एवं जनविरोधी क्रियाकलापों की भी चर्चा की गई झारखंड सरकार के किसान विरोधी रवैया के कारण आज किसान परेशान है।

 आम जनता को ही सड़क की दायनीय स्थिति के कारण आवागमन में घोर कठिनाई हो रही है। इसलिए आम जनता भी वर्तमान राज्य सरकार से क्षुब्ध है। राज्य में सभी विकास के कार्य बंद है। 

 इस बैठक में प्रस्ताव लिया गया कि शीर्ष नेतृत्व के द्वारा संगठन से संबंधित सभी कार्यक्रमों को पंचायतों एवं बूथ स्तर पर संपादित कर पार्टी के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।

 साथ ही साथ निम्नलिखित प्रस्ताव भी लिया गया।

 जिसे संगठन के माध्यम से सरकार के संज्ञान में लाया जा सके।  

1. सभी किसानों का ऋण माफ हो।  
    
2. नयानगर से हनवारा सड़क की मरम्मती हो।    

 3. महागामा से दिघी सड़क की मरम्मती हो।                                                         
4. किसानों के खेत में लगे बोरिंग तक बिजली पहुंचाने की व्यवस्था हो।              

5. पूर्व में स्वीकृत सभी अधूरे कार्यों को पूर्ण कराया जाए।                                 
 इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता केसरी यादव, जिच्छू रविदास, विजय शर्मा, राकेश बिहारी शर्मा, दिलीप पासवान, विवेकानंद भगत, विनोद शाह, संतोष कुमार गुप्ता, दिनेश पासी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे
Share on Google Plus

About Ujagar Media Team

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें