मिल्लत कॉलेज परसा में डिग्री सेम 5 का प्रथम आंतरिक परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण ढंग से हुआ शुरू

हनवारा: सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के अधीन मिल्लत महाविद्यालय परसा में बुधवार को डिग्री सेम 5 का प्रथम आंतरिक परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ। परीक्षा दोनो पाली में लिया जा रहा है।

प्रथम पाली के परीक्षा में हिंदी,भूगोल,होम साइंस,अंग्रेजी,उर्दू एवं अर्थ शास्त्र विषय की परीक्षा ली गई। ज़िस दौरान सेम 5 के कुल 209 में से 209 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए यानी कि परीक्षार्थियों की उपस्थिति शत प्रतिशत रही।

 वहीं केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य डॉ. तुषारकान्त ने कहा कि कोविड नियम का पालन करते हुए सेम 5 की आंतरिक परीक्षा लिया जा रहा है।यह परीक्षा 29 सितंबर से शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त वातवरण में शुरू हुआ है। 

इस दौरान शत प्रतिशत परीक्षार्थी शामिल थे। इस मौके पर परीक्षा नियंत्रक प्रो संदीप कुमार, प्रो रियाज मकबूल, प्रो कपिल देव, प्रो सरफराज, जफीरुद्दीन, अब्दुल्लाह, नदीम एवं इफ्तेखार सहित आदि शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें