हनवारा : गोड्डा जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र महागामा प्रखण्ड अंतर्गत परसा गांव की जीनत प्रवीण (18) का उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए झारखंड राज्य से चयन हुआ है। जीनत प्रवीण राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में झारखंड राज्य की अगुवाई करेंगी। इसके पहले बीते 21 सितंबर को राज्य के रामगढ़ जिले के बड़काकानन में राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीनत प्रवीण ने स्वर्ण पदक जीता था।
स्वर्ण पदक हासिल करने के बाद ही स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के द्वारा राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। वही बताते चलें कि जीनत प्रवीण महागामा के परसा गांव की रहने वाली हैं। वो उच्च शिक्षा के साथ साथ कराटे में भी काफी रुचि रखती थीं। उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए वो दुमका में रहती थी।
वही से कराटे की अभ्यास एवं क्लास करती थीं। जीनत प्रवीण का अच्छा प्रदर्शन को देखते हुए बीते 21 सितंबर को रामगढ़ जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ जहां उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर अपने जिले के साथ साथ माता पिता का भी नाम रौशन किया हैं।
जीनत प्रवीण के पिता नजाम शमीम एक शिक्षक हैं वो बताते हैं कि काफी मेहनती एवं लगनशील हैं। उसमें हर एक चीज को सीखने की सलाहियत रखती हैं। खेल के प्रति उनका जुड़ाव बचपन से ही रहा है। हमलोगों ने भी उन्हें खुलकर सहयोग किया है। आज हमलोगों को गर्व महसूस हो रहा है कि बेटियाँ भी वो सब कर सकती है जो काम बेटा नही कर सकता। जीनत ने अपने जिले के साथ साथ पूरे इलाके का नाम रौशन किया है।
जीनत प्रवीण ने बताया कि राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का तिथि अभी तय नही हुआ है। लेकिन स्थान का चयन हो चुका है कि ये प्रतियोगिता उत्तराखंड में ही होगा। राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में चयनित होने से मैं काफी खुश हूं। मेरे सफल होने का राज मेरे माता पिता का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद है। उन्ही के आशीर्वाद से आज मैं यहां तक पहुंची। इसलिए इसका सारा श्रेय मेरे अभिभावकों को ही जाता है।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें