गोड्डा के मजदूर का गोवा में करंट लगने से मौत, विधायक के पहल पर एम्बुलेंस से लाया जा रहा शव

हनवारा : शुक्रवार दोपहर को गोड्डा जिले के महागामा अनुमंडल अंतर्गत हनवारा थाना क्षेत्र के कुशमहरा गांव के मनीजर रविदास (45) की मौत बिजली की करंट लगने से गोवा के अस्पताल में हो गई है। मकान का गड्ढा खोदने के दौरान गड्ढे के नीचे स्थित बिजली तार के चपेट में आया गया था जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। 
हालांकि आनन फानन में उसके दोस्तों ने गोवा के अस्पतालों में भर्ती कराया जहाँ उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मनीजर रविदास एक माह पहले पहली बार मजदूरी के लिए गोवा गए थे। 
और वह मजदूरी का काम करता था। 

बीते शुक्रवार को मकान मालिक के घर में नवनिर्मित मकान का गड्ढा खोदने का काम कर रहा था। गड्ढा खोदने के दरमियान बिजली तार के सम्पर्क में आ गया।और वह बुरी तरह झुलस गए हालांकि आनन फानन में दोस्तों द्वारा गोवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 सहयोगी द्वारा घटना की जानकारी उनके घर की परिजनों को दी। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।बताया जाता है कि मृतक युवक एक गरीब परिवार से थे। किसी तरह मजदूरी कर अपना घर परिवार चलाते थे। 

मृतक युवक को दो छोटे छोटे मासूम बेटा एवं तीन बेटी को साथ छोड़कर चले गए। मृतक के परिजनों ने स्थानीय विधायक एवं जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। मनीजर रविदास ही परिवार के एक कमाऊ व्यक्ति था। 

इसलिए पत्नी के ऊपर छोटे छोटे बच्चों का भरण पोषण करना किसी चुनौती से कम नही है। मनीजर रविदास के निधन के बाद परिवारवालों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खबर लिखे जाने तक पता चला है कि महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह के पहल से मनीजर का शव एम्बुलेंस से झारखंड लाया जा रहा है।
Share on Google Plus

About Ujagar Media Team

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें