महागामा अनुमंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने संविधान दिवस पर ली शपथ

हनवारा: भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। साल 1949 में इस दिन ही भारतीय संविधान बनकर तैयार हुआ था। वहीं इसी कड़ी में महागामा अनुमंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने संविधान दिवस की शपथ ली। महागामा अनुमंडल परिसर में अनुमंडल अधिकारी जितेंद्र कुमार देव ने सभी को संविधान का पाठ कर शपथ दिलाई। 

साथ ही सभी लोगों से संविधान के महत्व को जानने और उसे आत्मसात करने को कहा। एसडीओ जितेंद्र कुमार देव ने कहा कि देश का संविधान विश्व में सर्वोच्च है।भारत की आजादी के लिए कई करोड़ लोगो ने मेहनत की और उनकी मेहनत और संघर्ष का नतीजा है की भारत को साल 1947, 15 अगस्त को आजादी मिली।

 देश की आजादी के बाद सबसे बड़ा कार्य था देश को एक मजबूत संविधान प्रदान करना जिसका मसौदा डॉ० बीआर अंबेडकर  ने तैयार किया। दुनिया के अलग-अलग देशों के संविधान की खास चीजों को भारतीय संविधान में मिलाकर एक मजबूत और निष्पक्ष मिला। इसे बनने में दो साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। 

26 नवंबर 1949 को इसे देश को समर्पित किया गया। 26 जनवरी 1950 को इसे अमल में लाया गया। उन्होंने कहा कि संविधान को बनाने में हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया। इसकी प्रस्तावना पढ़ने से ही इसके महत्व को जाना जा सकता है। उनहोंने संविधान में दी गई प्रस्तावना काकड़ाई से पालन करने व संविधान की गरिमा बनाए रखने को कहा। 

सभी से अपने दायित्वों और कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि मौलिक कर्तव्यों के लिए जागरुकता फैलानी होगी। उन्होंने समाज के निर्बल वर्गों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सभी से मिलकर काम करने को कहा।
Share on Google Plus

About Ujagar Media Team

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें