बिहार चुनाव को लेकर सीमा पर सख्ती,महागामा एसडीओ और सीओ ने किया औचक निरीक्षण

 


गोड्डा/महागामा:बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड-बिहार सीमा पर प्रशासनिक सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में बुधवार को महागामा प्रखंड अंतर्गत हनवारा थाना क्षेत्र के बिहार-झारखंड सीमावर्ती चेकनाका का औचक निरीक्षण महागामा अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) आलोक वरण केसरी एवं अंचलाधिकारी (सीओ) खगेन महतो ने संयुक्त रूप से किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तैनात दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों से सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीओ ने कहा कि बिहार चुनाव को देखते हुए सीमा पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध आवाजाही पर तुरंत रोक लगाई जा सके।

शराब, नगदी एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी को रोकने के लिए वाहनों की सघन जांच की जा रही है। अधिकारियों ने चेकनाका पर तैनात पुलिस बल को चौकसी बढ़ाने और रात्री गश्ती को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।

इस दौरान नवपदस्थापित हनवारा थाना प्रभारी ध्रुव कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने चेकनाका पर पुलिस बल की तैनाती, गश्ती व्यवस्था और सुरक्षा तैयारी की विस्तृत जानकारी दी।

-जावेद रजा,ब्यूरो रिपोर्ट,उजागर मीडिया


Share on Google Plus

About Zawed Rja

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें