मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का बड़ी सौगात,101 करोड़ की लागत से बनेगी कई गांव को जोड़ने वाली सड़क

 

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह 

•महागामा में सड़क पुनर्निर्माण को मिली मंजूरी, 101 करोड़ की लागत से बनेगी 11 किमी लंबी सड़क


महागामा प्रतिनिधि: क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से महगामा विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत श्रीमतपुर,भांजपुर,मोतीचक, सुन्दरचक,अंजना-मलियाचक होते हुए परसा तक सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा। 

इस सड़क की कुल लंबाई लगभग 11 किलोमीटर होगी, जिस पर करीब 101 करोड़ रुपये की लागत आएगी।मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य महागामा क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर अवसर भी उपलब्ध होंगे।

 ग्रामीणों को अब खराब सड़कों की समस्या से राहत मिलेगी और समय की भी बचत होगी।उन्होंने आगे बताया कि सरकार का लक्ष्य गांव-गांव तक बेहतर बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। इस दिशा में यह परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होकर समय पर पूरा होगा।इस परियोजना से महागामा क्षेत्र के कई गांव सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

-जावेद रजा,ब्यूरो रिपोर्ट,उजागर मिडिया 

Share on Google Plus

About Zawed Rja

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें