बहियार में महिला का शव मिलने से क्षेत्र फैली सनसनी

 

मृतिका का फ़ाइल फोटो 

सन्हौला/संवाददाता: अमडंडा थाना क्षेत्र के अदलपुर और महेशखोर बहियार के बीच महिला का शव मिलने से  क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक महिला की पहचान सनोखर थाना क्षेत्र के महेशखोर गांव निवासी दिनेश शर्मा की 55 वर्षीय पत्नी उषा देवी के रूप में हुई है। मृतका के पति दिनेश शर्मा ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले मेरी पत्नी घर से गेहूं के खेत देखने के लिए बहियार गई थी।

लेकिन उसी दिन वापस नहीं लौटीं। हमलोगों ने काफी खोजबीन की  लेकिन कोई पता नहीं चल सका। सोमवार को किसी ग्रामीणों ने देखा कि  बहियार में एक महिला का शव पड़ा हुआ है, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पहचान की गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आमडंडा थानाध्यक्ष बिशाल कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

फिलहाल,महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आयेंगी सभी पहलुओं पर गंभीरत से जांच कर रहे हैं।

_बालकृष्ण कुमार 


Share on Google Plus

About Zawed Rja

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें